(HTC डिजायर 820)
गैजेट डेस्क। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक HTC कंपनी 23 सितंबर को नई दिल्ली में एक इवेंट होस्ट कर रही है। हो सकता है कि कंपनी इस इवेंट में अपना लेटेस्ट डिजायर 820
स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कंपनी ने इस इवेंट के इन्विटेशन भेजने शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि कंपनी कौन सा फोन लॉन्च करने वाली है इस बाले में कोई जानकारी नहीं दी गई है। HTC ने इस साल के IFA (बर्लिन) टेक शो में अपना डिजायर 820
स्मार्टफोन पेश किया था। इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि 23 सितंबर को ये मिड रेंज फोन भारतीय बाजार में पेश हो जाएगा। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है।
क्या है खासियत-
इस फोन की खासियत है इसका क्वालकॉम ऑक्टा-कोर 64 बिट प्रोसेसर। ये फोन 4G (LTE) सपोर्ट करता है।
इस फोन में कंपनी ने फोटो क्वालिटी बढ़ाने के लिए नया फेस फ्यूजन सॉफ्टवेयर पेश किया है। ये सॉफ्टवेयर रियल टाइम फोटो मेकअप, फोटो फ्यूजन (फोटो में चेहरों को स्वाइप करना या किसी और फोटो को जोड़ना।), फोटो प्री-व्यू जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में फोटो बूथ फीचर भी है जो कई फोटोज को एक साथ जोड़ देगा।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इस फोन के फीचर्स-