(HTC Desire 820)
गैजेट डेस्क। नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में HTC से आज अपने तीन नए मिड-रेंज
स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं। HTC Desire 820, Desire 820q, और Desire 816G नाम से लॉन्च हुए ये फोन भारतीय मार्केट में नवंबर तक बिक्री के लिए आएंगे। इनमें से सिर्फ Desire 816G की कीमत का ही कंपनी ने खुलासा किया है। ये फोन 18,990 रुपए में मिलेगा जो अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिक्री के लिए आ सकता है।
HTC Desire 820 (फोटो में) इस महीने की शुरुआत में हुए IFA बर्लिन इवेंट 2014 में पेश किया गया था। HTC ने अपना ये लेटेस्ट फोन ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्दी भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे इस बात की उम्मीद लगाई जा सकती है कि कंपनी भारतीय मार्केट को टरगेट करने की कोशिश कर रही है।
क्या है डिजायर 820 की खासियत-
इस फोन की खासियत है इसका क्वालकॉम ऑक्टा-कोर 64 बिट प्रोसेसर। ये फोन 4G (LTE) सपोर्ट करता है।
इस फोन में कंपनी ने फोटो क्वालिटी बढ़ाने के लिए नया फेस फ्यूजन सॉफ्टवेयर पेश किया है। इस सॉफ्टवेयर रियल टाइम फोटो मेकअप, फोटो फ्यूजन (फोटो में चेहरों को स्वाइप करना या किसी और फोटो को जोड़ना।), फोटो प्री-व्यू जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में फोटो बूथ फीचर भी है, जो कई फोटोज को एक साथ जोड़ देगा।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए सभी फोन्स के फीचर्स