(फोटो HTC लोगो)
गैजेट डेस्क। गूगल की रिपोर्ट के अनुसार वह Nexus के परिवार में नया सदस्य अक्टूबर में जोड़ने जा रहा है, वहीं ऐसे कयास लगाएं जा रहे हैं कि HTC, Nexus 9 टैबलेट को 16 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार एंड्रॉइड L भी इसी दिन और तारीख को रिलीज किया जाएगा। गूगल पहली बार नए Nexus फोन्स और टैबलेट्स डिवाइस में OS अपडेट ला रहा है।
अक्टूबर के बीच में कई एंड्रॉइड फोन्स की लॉन्चिंग होने वाली है। वहीं Nexus 5
स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को अपनी पहली सालगिरह मनाने जा रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि HTC Nexus 9 में ट्रीगा (Tegra) K1 प्रोसेसर है। वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2GB का रैम है। इसके वॉलेंटिक कोड नेम से जाहिर होता है कि यह HTC का यह मल्टीपल टैबलेट होगा।