पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विंडोज के लिए अब iCloud Drive, जानें कैसे होगा डाउनलोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो iCloud Drive )
गैजेट डेस्क। एप्पल ने विंडोज को डाउनलोड करने के लिए अपना नया iCloud Drive उतारा है। कंपनी ने नए क्लाउड स्टोरेज सर्विस को प्लेटफॉर्म दिया है। यह गूगल ड्राइव जैसा नया क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, जो iMac पर काम कर रहे OS X Yosemite अपडेट के लिए है। यह अभी बीटा स्टेज पर है और अक्टूबर में इसके रिलीज होने की उम्मीद है।

एप्पल ने अपना कदम आगे बढ़ाते हुए विंडोज के लिए अपडेट वर्जन iCloud उतारा है। इसे विंडोज यूजर्स आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह iMac यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह सर्विस गूगल ड्राइव, माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव और अन्य की तरह है, जो यूजर्स को फाइल सेव करने और सीधे ऑनलाइन काम करने में मदद करता है। एप्पल ने हाल ही में जो अपडेटेड iCloud सर्विस शुरू की वो ज्यादा बेहतर सिक्युरिटी सर्विस देता है।


ऐसे करें डाउनलोड

- इस सर्विस के लिए अपने आईफोन या आईपैड को iOS 8 से अपग्रेड करें।

-अब एप्पल के सपोर्ट पेज से सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर, उसे इंस्टॉल करें। अपने पीसी को रिबूट करें।

-विंडोज के लिए iCloud में अपने अकाउंट में जाए।

-अब आपकी प्रोफाइल में iCloud ड्राइव दिखेंगी, अपने डॉक्यूमेंट, वीडियो और फोटो के साथ अपने डाटा को iCloud के साथ साइन करें।

-नया iCloud ड्राइव आपकी फाइल को सीधे सेव करेगा और पीसी पर एक्सेस करने में भी मदद करेगा।