पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Idea Has Launches Tow Budget Phones Magna, Magna L

आइडिया के नए स्मार्टफोन में 16GB 3G सिर्फ 261 रुपए में, जानें फीचर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो आइडिया मैग्ना और मैग्ना एल)
गैजेट डेस्क। सेल्युलर टेलिकॉम कंपनी आइडिया ने नई स्कीम के साथ अपने दो नए बजट स्मार्टफोन मैग्ना और मैग्ना एल को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। नई स्कीम के तहत दोनों स्मार्टफोन्स में यूजर्स के लिए 3G बंडल डाटा पैक्स हैं। दोनों स्मार्टफोन की कीमत 4,999 और 6,250 रुपए हैं। इसी के साथ कंपनी 16GB 3G डाटा का ऑफर सिर्फ 261 रुपए में दे रही है, जबकि इसकी कीमत 3200 रुपए है। यह स्कीम उनके लिए है, जो आइडिया का नया 3G स्मार्टफोन खरीदेंगे।
आइडिया टीवी के लिए आवेदन
ऑफर के तहत आइडिया यूजर्स को फोन रिचार्ज करवाने के बाद 4GB 3G डाटा 4 महीने के लिए फ्री में दिया जाएगा। इसी के साथ ही कस्टमर्स को आइडिया टीवी खरीदने के लिए 4 महीने के लिए मेंबर भी बनाया जाएगा।
कंपनी ने अपनी रिलीज में कहा कि इस तरह का ऑफर भारत में किसी ऑपरेटर या डिवाइस ब्रांड द्वारा पहली बार दिया जा रहा है। दोनों स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे और इसमें डुअल सिम सुविधा के साथ 3G कनेक्टिविटी है।
आगे की स्लाइड्स में और जानकारियां...