गैजेट डेस्क। एप्पल ने एक बार फिर आईफोन 6 की रिलीज डेट भारत में टल गई है। ताजा खबरों के मुताबिक एप्पल के नए आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस अब नवंबर में भारत तक पहुंच पाएंगे। सबसे पहले इनके 26 सितंबर को भारत में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद एप्पल की तरफ से 17 अक्टूबर की तारीख बताई गई थी।
अब डिमांड के हिसाब से सप्लाई कम होने के कारण भारतीय ग्राहकों तक इस फोन को पहुंचने में और समय लग सकता है। The Indian Express की खबर के हिसाब से नए आईफोन अक्टूबर तक भारत नहीं पहुंच पाएंगे।
गौरतलब है कि आईफोन 6 और 6 प्लस की बुकिंग शुरू होने के 24 घंटों के अंदर एप्पल को 4 मिलियन गैजेट्स के ऑर्डर मिले हैं। उम्मीद से ज्यादा डिमांड के कारण ये कदम उठाया जा रहा है। अभी आईफोन लॉन्चिंग की कोई निर्धारित डेट नहीं बताई गई है। हो सकता है कि कंपनी 17 अक्टूबर को ही ये गैजेट भारत में पेश कर दे, लेकिन इसके टलने के भी पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं।