पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Intel Powered Metis Eddy G70 Tablet For Kids Launched

बच्चों के लिए लॉन्च हुआ खास टैबलेट पीसी Eddy G70

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(Eddy G70)
गैजेट डेस्क। मेटीज लर्निंग ने इंटेल चिपसेट के साथ बच्चों के लिए एडी G70 टैबलेट पीसी लॉन्च किया है। ये टैबलेट 2 से 10 साल के बच्चों के लिए है।
7 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले इस टैबलेट की कीमत 9999 रुपए रखी गई है। इस टैबलेट को अमेजन इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। मेटीज कंपनी यूजर्स को लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट भी दे रही है। इसके तहत कुछ चुनिंदा ग्राहकों को ये टैबलेट 4500 रुपए में मिलेगा।
इस टैबलेट का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1024x600 पिक्सल का है। ये IPS डिस्प्ले स्क्रीन स्क्रैच प्रूफ है। इस टैबलेट में इंटेल का एटम Z2520 प्रोसेसर लगा हुआ है। 1GB रैम के साथ इस टैबलेट में 16 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसी के साथ यूजर्स इस टैबलेट की मेमोरी को 32 GB तक कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

एंड्रॉइड जेलीबीन 4.2.2 पर काम करने वाले इस टैबलेट में बच्चों के लिए 160 खास ऐप्स लोड किए गए हैं जो उन्हें सीखने में मदद कर सकेंगे।