(Intex Aqua T2)
गैजेट डेस्क। भारतीय मार्केट में
गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज के
स्मार्टफोन्स को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के साथ ही उसके प्रतिद्वंद्वी भी मार्केट में तैयार हो गए हैं। इंटेक्स ने भारत का सबसे सस्ता एंड्रॉइड किटकैट
स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा T2 की कीमत 2699 रुपए रखी गई है। इसके पहले सेलकॉन कंपनी की तरफ से कैम्पस A35K एंड्रॉइड किटकैट
स्मार्टफोन 2999 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था।
इंटेक्स ने कुछ समय पहले फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन क्लाउड FX भी लॉन्च किया था। इंटेक्स की स्पीड को देखते हुए लगता है कि इस कंपनी की स्ट्रैटजी अल्ट्रा-लो बजट मार्केट के ग्राहकों को टारगेट करने की कोशिश में है। सेलकॉन, वीडियोकॉन, स्पाइस और इंटेक्स इन सभी भारतीय कंपनियों के हैंडसेट्स अल्ट्रा-लो बजट रेंज में उपलब्ध हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए इंटेक्स के इस नए फोन के फीचर्स-