पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Iphone 6 And 6 Plus Clone Has Arrived In Chinese Market

चीनी मार्केट में आया आईफोन 6 का डुप्लिकेट, जानें फीचर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(SoPhone i6)

गैजेट डेस्क। चीनी स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर आईफोन के क्लोन की चर्चा है। एप्पल के अपने नए आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस लॉन्च करने के एक हफ्ते के अंदर ही चीनी मार्केट में आईफोन 6 का क्लोन बिक्री के लिए आ गया है। SoPhone i6 नाम के इस फोन की कीमत सिर्फ 140 डॉलर (लगभग 7000 रुपए) है। आईफोन 6 के लॉन्च होने के पहले ही इस फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया था।

कम बजट में आईफोन जैसे लुक्स के साथ अच्छे फीचर्स देने के कारण मार्केट में इस फोन की चर्चा हो रही है।

कैसे हैं फीचर्स-

* 4.7 इंच की स्क्रीन
* 960*540 पिक्सल का रेजोल्यूशन
* 2 GB रैम
* 4 GB इंटरनल मेमोरी
* 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
* 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 1810 mAh बैटरी
* एंड्रॉइड 4.3 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम