पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jolla's Sailfish OS Phone Will Launch In India On 23 September

23 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Sailfish OS वाला पहला फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। एंड्रॉइड, ios, विंडोज, फायरफॉक्स के बाद अब नए ऑपरेटिंग सिस्टम जोला सेलफिश के साथ जोला कंपनी का पहला स्मार्टफोन 23 सितंबर को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।

जोला कंपनी एक-नोकिया कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई है। ये कंपनी 2011 में बनी थी। जोला सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम नोकिया के उन कर्मचारियों ने मिलकर बनाया है जो MeeGo ऑपरेटिंग सिस्टम का हिस्सा थे। ये एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जो यूजर्स को गेस्चर बेस्ड कंट्रोल्स यूजर्स को देता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जोला के पहले फोन में 4.5 इंच की IPS 540x960 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन। इसके अलावा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन, 1.4 GHz का डुअल कोर प्रोसेसर और 1 GB रैम दी गई है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है इसके अलावा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।