पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

7,999 रुपए में 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Titanium S5i

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। हाल ही में कार्बन का नया एंड्रॉइड बजट स्मार्टफोन 'कार्बन टाइटेनियम S5i' स्मार्टफोन HomeShop18.com पर लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत वेबसाइट पर 7,999 रुपए देखी गई है। कार्बन का यह नया फोन कंपनी की S5 सीरीज के तहत लॉन्च हुआ है। इसमें पहले से ही कार्बन टाइटेनियम S5 और कार्बन टाइटेनियम S5+ पहले से ही मौजूद हैं। कार्बन का यह फोन 5 इंच की स्क्रीन और 8 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है जो 10000 रुपए से कम कीमत में मिलेगा। यह पहली बार नहीं है कि कोई स्मार्टफोन ऐसी स्पेसिफिकेशन के साथ इस रेंज से कम कीमत में मिलेगा। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन क्या असर दिखाता है अब यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल यूजर्स के लिए एक नया विकल्प बाजार में आ गया है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए कैसा है ये स्मार्टफोन क्या खास है इसमें और कैसे हैं इसके फीचर्स-