पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Blackberry Flagship Smartphone Passport Launched In India

भारत में लॉन्च हुआ स्क्वॉयर ब्लैकबेरी पासपोर्ट, साथ मिलेंगे 5000 रु. के गिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद ब्लैकबेरी ने अपना BlackBerry Passport स्मार्टफोन आज भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। ये फोन 49990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके अलावा, इस फोन के प्री-ऑर्डर सोमवार से अमेजन इंडिया पर किए जा सकेंगे।

मिलेंगे गिफ्ट-

ब्लैकबेरी पासपोर्ट की प्री-बुकिंग कराने पर अमेजन इंडिया की तरफ से 5000 रुपए का गिफ्ट कार्ड और जेट एयरवेज की तरफ से 5000 मील तक ट्रैवल करने की सुविधा मिलेगी। पासपोर्ट स्मार्टफोन ब्लैकबेरी स्टोर्स से भी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा। ये सुविधा केवल 10 अक्टूबर तक ही रहेगी।
ब्लैकबेरी पासपोर्ट स्मार्टफोन कंपनी के लोकप्रिय टच एंड टाइप फीचर के साथ आता है। ये फोन अपने लुक के कारण काफी चर्चा में है। ट्रेडिशनल की-पैड डिजाइन के साथ इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे एक आकर्षक फोन बनाते हैं। ब्लैकबेरी को उम्मीद है कि ये फोन कंपनी की बिगड़ती हालत में सुधार लाएगा।
ब्लैकबेरी पासपोर्ट क्यों है सबसे अलग-

* ब्लैकबेरी पासपोर्ट स्मार्टफोन अपने स्क्वेयर शेप के कारण आजकल आने वाले स्मार्टफोन्स से अलग है। जहां सभी रेक्टैंगल शेप में आते हैं, वहीं ये फोन स्क्वेयर शेप का है।

* फुल टच ट्रेंड से अलग बढ़ते हुए ब्लैकबेरी ने अपने पुराने टच एंड टाइप फीचर पर ही फोकस किया है। फिजिकल की-बोर्ड के साथ इसमें 4.5 इंच की टच स्क्रीन है। स्क्रीन के साथ 1440*1440 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। ये स्क्रीन HD से बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी देती है।

* सबसे अच्छी बात जो इस फोन में है वो ये कि कंपनी ने ऐप स्टोर को लिमिटेड नहीं किया है। ये फोन यूजर्स को ब्लैकबेरी ऐप वर्ल्ड की एक्सेस के साथ अमेजन ऐप स्टोर से लेटेस्ट एंड्रॉइड ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है।

* नया पासपोर्ट ब्लैकबेरी 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में BB Blend और BB Link फीचर्स दिए गए हैं। ये दोनों सॉफ्टवेयर फीचर्स फोन को और ज्यादा पावरफुल बनाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए क्यों खास है ये फोन, कैसे हैं इसके फीचर्स...