पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Canvas Nitro Price Slashed And Canvas 4 Launched Online

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 13MP कैमरा वाला कैनवास 4 प्लस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(Canvas 4 plus)
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स के नए A315 कैनवास 4 प्लस के बारे में हाल ही में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई थी कि एक ऑनलाइन रिटेलर univercell ने इस फोन की बिक्री शुरू कर दी है। यूनिवर्सेल की लिस्टिंग के अनुसार इस फोन की कीमत 16999 रुपए रखी गई है। माइक्रोमैक्स कैनवास 4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यूनिवर्सेल पर ये फोन सिर्फ ब्लू रंग में उपलब्ध है। इसके अलावा, इंफीबीम पर इसकी कीमत 19999 रुपए दिखाई जा रही है। इस साइट पर भी 15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ ये फोन 16999 रुपए में उपलब्ध है। इंफीबीम पर इसका गोल्ड-व्हाइट वेरिएंट दिया गया है।

माइक्रोमैक्स कैनवास 4 प्लस की आधिकारिक लॉन्चिंग अभी तक नहीं की गई है, लेकिन ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होने के कारण इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद की जा सकती है।

कैनवास नाइट्रो A310 के दाम घटे-

कंपनी का लेटेस्ट लॉन्च कैनवास नाइट्रो A310 अब स्नैपडील की एक्सक्लूसिव स्ट्रैटजी के तहत नहीं बेचा जा रहा है। लॉन्च के समय इसे सिर्फ स्नैपडील पर उपलब्ध कराया गया था। अब इस फोन को यूजर्स ईबे इंडिया और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि 12990 रुपए में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत ईबे पर 11697 रुपए है और फ्लिपकार्ट पर इसे 12699 रुपए में बेचा जा रहा है।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स...