पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News Apple Makes Another Record Sold 10 Million Iphones In Weekend

एप्पल ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, तीन दिन में बिक गए 10 मिलियन आईफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। एप्पल कंपनी ने अपने लेटेस्ट आईफोन 6 और 6 प्लस के 10 मिलियन यूनिट्स बिक्री शुरू होने के पहले वीकएंड में ही बेच दिए हैं। एप्पल के नए मॉडल्स शुक्रवार को बिक्री के लिए आए थे और सोमवार तक कंपनी के 10 मिलियन आईफोन्स बिक चुके थे। इसके अलावा, 12 सितंबर को प्री-बुकिंग शुरू होते ही कंपनी ने 4 मिलियन आईफोन्स के ऑर्डर मिल गए थे। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

एप्पल कंपनी का 70 प्रतिशत रेवेन्यु आईफोन की सेल्स से ही आता है। एप्पल कंपनी के नए आईफोन्स के बारे में दिग्गज फाइनेंशियल एनालिस्ट्स का कहना है कि इस हॉलिडे सीजन में एप्पल 55 से 60 मिलियन हैंडसेट्स बेच सकती है।

एप्पल आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस दोनों ही फोन्स यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं।