पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News Google Android One Launched In India

भारत में लॉन्च हुए गूगल के सबसे सस्ते एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इवेंट के दौरान स्टेज पर एंड्रॉइड वन की जानकारी देते गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुंदर पिचाई, एंड्रॉइड, क्रोम एंड ऐप्स डिविजन)

नई दिल्‍ली: गूगल ने सोमवार को यहां हुए एक इवेंट में सस्ते स्मार्टफोन्‍स की सीरीज एंड्रॉइड वन से पर्दा उठाया। इन फोन्‍स के लिए गूगल ने माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस के साथ करार किया है। माइक्रोमैक्स ने कैनवास A1, कार्बन ने स्पार्कल V और स्पाइस ने mi 498 नाम से इन फोन्‍स को उतारा है। सभी स्मार्टफोन्स की कीमत 6399 रुपए है। सभी स्मार्टफोन्स में कीमत, हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर एक जैसा है। इनमें अंतर सिर्फ कंपनी का है। बता दें कि एंड्रॉइड वन गूगल का एक खास प्रोग्राम है, जिसके तहत गूगल की सर्विसेस को कम कीमत पर बढ़िया हार्डवेयर के साथ विकासशील देशों के यूजर्स तक पहुंचाए जाने की योजना है।
फिलहाल ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे फोन
इन फोन्‍स की बिक्री फिलहाल ऑनलाइन ही होगी। अक्‍टूबर से यह रिटेल बाजार में भी उपलब्‍ध होगा। इन स्मार्टफोन्‍स को अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इनकी बिक्री सोमवार 3.30 बजे से शुरू हुई। कार्बन स्पार्कल V स्नैपडील के जरिए खरीदा जा सकेगा। स्‍पाइस का हैंडसेट फ्लिपकार्ट, जबकि कार्बन का स्‍मार्टफोन अमेजन इंडिया पर उपलब्‍ध होगा।
और क्या है खास-
* गूगल की तरफ से मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स।
* स्‍मार्टफोन्‍स में सभी गूगल ऐप्स होंगे मौजूद।
* सभी एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में होगा क्वाड-कोर प्रोसेसर।
* गूगल कई नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ मिलकर यूजर्स को सस्ते डाटा पैक्स उपलब्ध कराएगा।
बता दें कि इस वक्‍त भारत में स्‍मार्टफोन्‍स के 80 ब्रांड उपलब्‍ध हैं। माना जा रहा है कि ये फोन सैमसंग, जियोमी और मोटोरोला को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
आउट ऑफ स्टॉक हुआ माइक्रोमैक्स-
माइक्रोमैक्स का पहला एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन कैनवास A1 भारतीय बाजार में सिर्फ कुछ घंटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अमेजन इंडिया की एक्सक्लूसिव स्ट्रैटजी के तहत इस फोन को बेचा जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स का ये फोन कल (15 सितंबर) दोपहर 3.30 बजे बिक्री के लिए वेबसाइट पर आया और कुछ घंटों के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

हो सकता है ये कंपनी की तरफ से मार्केटिंग का कोई तरीका हो, क्योंकि फोन आधी रात के बाद फिर स्टॉक में आ गया। इसी के साथ, कंपनी की तरफ से कितने हैंडसेट्स बिक्री के लिए आए हैं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इन स्‍मार्टफोन्‍स के फीचर्स...