(Sony Xperia Z3)
गैजेट डेस्क। सोनी कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप
स्मार्टफोन एक्सपीरिया Z3 और Z3 कॉम्पैक्ट भारतीय मार्केट में पेश कर दिए हैं। भारत में एक्सपीरिया Z3 की कीमत 51990 रुपए रखी गई है, वहीं Z3 कॉम्पैक्ट 44990 रुपए में मिलेगा।
सोनी कंपनी ने अपने ये दोनों
स्मार्टफोन्स प्री-IFA इवेंट (3 सितंबर, बर्लिन जर्मनी) में लॉन्च किए थे। एक्सपीरिया सीरीज के बाकी
स्मार्टफोन्स की तरह ये भी वाटर प्रूफ फीचर के साथ आए हैं। सोनी ने एक्सपीरिया Z3 कॉम्पैक्ट टैबलेट, Z3 कॉम्पैक्ट और PS4 रिमोट प्ले स्टेशन भी प्री -IFA इवेंट में लॉन्च किया था।
एक्सपीरिया Z3 में क्या है खास-
* वाटर प्रूफ, डस्ट प्रूफ, शॉक प्रूफ फीचर
* 20.7 मेगापिक्सल रियर कैमरा
* 2.5GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर (गैलेक्सी S5 जैसा)
* सोनी का ट्रिलिमिनियस डिस्प्ले (कलर क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। )
* 3 GB रैम
* मेटैलिक व्हाइट, ब्लैक, कॉपर और पेल ग्रीन रंग
आगे की स्लाइड्स पर जानिए सोनी के इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स-