(lava iris x1 ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट)
गैजेट डेस्क। लावा कंपनी ने अपने लेटेस्ट लो बजट एंड्रॉइड किटकैट
स्मार्टफोन के दाम 1000 रुपए कम कर दिए हैं। मोटो E के लॉन्च के बाद ही जून में इस फोन को 7999 रुपए में लॉन्च किया गया था। लावा का ये फोन अब 6999 रुपए में मिलेगा।
* क्या है खास-
बिल्ट और डिजाइन के मामले में ये फोन आईफोन 5S की तरह दिखता है। स्टाइलिश लुक के साथ इसकी कीमत काफी कम है।
गौरतलब है कि
गूगल ने भारतीय
स्मार्टफोन मेकर्स से पार्टनरशिप करके एंड्रॉइड वन सीरीज भारत में लॉन्च की है। बढ़िया फीचर्स के साथ एंड्रॉइड वन
स्मार्टफोन्स 6300 रुपए में उपलब्ध हैं। ऐसे में सब 7000 रुपए कैटेगरी वाले स्मार्टफोन्स के लिए बाजार में कई प्रतिद्वंद्वी बढ़ गए हैं।
लावा आईरिस X1 की स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए माइक्रोमैक्स कैनवास A1 एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन की तरह है। माइक्रोमैक्स का ये फोन 6400 रुपए की कीमत में मिल रहा है। शायद यही वजह है कि लावा कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए लावा आईरिस X1 के फीचर्स-