पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lenovo P70 With 4000 MAh Battery Launched

लेनोवो ने लॉन्च किया P70, 13MP कैमरा के साथ देता है 18 घंटों का टॉकटाइम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। चीनी स्मार्टफोन मेकर लेनोवो ने हाल ही में एक और बेहतर बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Lenovo P70 नाम का ये स्मार्टफोन फिलहाल सिर्फ UAE और रशिया में लॉन्च किया गया है। इस फोन की खासियत है इसकी बैटरी।

बैटरी फीचर्स :

Lenovo P70 में 4000 mAh की बैटरी है। कंपनी के अनुसार ये फोन 18 घंटों के टॉकटाइम के साथ 696 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देता है। ये 3G नेटवर्क का डाटा प्लान है। इसके अलावा, ये फोन 4G LTE नेटवर्क भी सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता :
लेनोवो के इस फोन की कीमत 1399 चाइनीज युआन है (लगभग 14000 रुपए)। ये फोन भारत में या किसी अन्य देश में कब तक आता है इसके बारे में कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए लेनोवो P70 के फीचर्स-