गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स का पहला एंड्रॉइड वन
स्मार्टफोन कैनवास A1 भारतीय बाजार में सिर्फ कुछ घंटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अमेजन इंडिया की एक्सक्लूसिव स्ट्रैटजी के तहत इस फोन को बेचा जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स का ये फोन कल (15 सितंबर) दोपहर 3.30 बजे बिक्री के लिए वेबसाइट पर आया और कुछ घंटों के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
हो सकता है ये कंपनी की तरफ से मार्केटिंग का कोई तरीका हो, क्योंकि फोन आधी रात के बाद फिर स्टॉक में आ गया। इसी के साथ, कंपनी की तरफ से कितने हैंडसेट्स बिक्री के लिए आए हैं इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
माइक्रोमैक्स का कैनवास A1 6499 रुपए में खरीदा जा सकता है। बाकी एंड्रॉइड वन हैंडसेट्स से ये 100 रुपए ज्यादा में मिल रहा है।