पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Micromax Company Is Holding An Event On 18th December

18 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है माइक्रोमैक्स का नया स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स कंपनी 18 दिसंबर को एक इवेंट होस्ट करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी का बहुचर्चित सियानोजेन मोड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला फोन लॉन्च हो सकता है। कुछ समय पहले कंपनी ने YU नाम से नया फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे कंपनी का गेम चेंजिंग फोन कहा जा रहा है।

क्या होता है CyanogenMod-

CyanogenMod एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं। इससे यूजर्स को यूटिलिटी आधारित फीचर्स ज्यादा मिलते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक माइक्रोमैक्स नए ऑनलाइन ब्रांड को लॉन्च करने वाली है। नया ब्रांड YU कंपनी Yu Televentures के साथ मिलकर लॉन्च किया जाएगा।

टेक वेबसाइट Digit के अनुसार माइक्रोमैक्स का ये फोन कंपनी की तरफ से ऐसा पहला डिवाइस होगा जिसमें क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर SOC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब या तो स्नैपड्रैगन 615 या फिर 410 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। ये दोनों ही 64 बिट प्रोसेसर हैं।