पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

MICROMAX हुआ इंटरनेशनल, रशिया में लॉन्च किए दो फोन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। साल 2014 की धमाकेदार शुरुआत करने के बाद माइक्रोमैक्स ने इंटरनेशनल होने के अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सोची समझी तरकीब के तहत पहले हॉलीवुड स्टार जैकमैन को अपना ब्रांड अंबैसेडर बनाने और CES 2014 में लैपटैब लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने रशिया में अपनी कैनवास और बोल्ट सीरीज को रशिया पहुंचा दिया है। ऐसा करने के लिए कंपनी ने VVP ग्रुप से पार्टनरशिप भी कर ली है। VVP ग्रुप रशिया की कुछ लोकप्रिय कंपनियों में से एक है। खबरों के अनुसार कंपनी 2014 के अंत तक रशिया के टॉप 4 ब्रांड में से एक बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। माइक्रोमैक्स का दावा है कि रशिया में अपना कारोबार फैलाने के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया है और जनवरी के अंत तक रशिया में माइक्रोमैक्स अपने 60 से ज्यादा सर्विस सेंटर खोल लेगा।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, क्या खास है इसमें-