पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माइक्रोमैक्स, BSNL के साथ मिलकर देगा फ्री डाटा सर्विस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो बीएसएनएल लोगो)
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स ने बीएसएनएल के साथ पार्टनशिप की घोषणा के साथ ही कन्ज्यूमर्स को फोन पर फ्री डाटा का ऑफर भी दिया है। यदि माइक्रोमैक्स के 6 फोन डिवाइस, Micromax Bolt A37, Bolt A37B (स्मार्टफोन), X070, X088 (फीचर फोन्स), Funbook Mini P410i (टैबलेट) और MMX377G (डाटाकार्ड) में से कन्ज्यूमर कोई भी एक खरीदता है तो उसे हर तिमाही में 2GB का इंटरनेट डाटा फ्री दिया जाएगा।

500 मिनट का वॉइस कॉलिंग ऑफर

माइक्रोमैक्स का कहना है बीएसएनएल से कनेक्शन मिलने के साथ ही हर तिमाही में 2GB फ्री डाटा की सुविधा 12 महीने तक उपलब्ध कराई जाएगी। ऑफर में 500 मिनट का वॉइस कॉल (नेट में) हर तिमाही के हिसाब से 12 महीने तक दिया जाएगा। इसके लिए कस्टमर्स को 153 रुपए का प्लान वॉउचर फ्री डाटा के लिए लेना होगा।
पाटर्नशिप पर माइक्रोमैक्स के सीईओ विनित तनेजा ने कहा, माइक्रोमैक्स, इंडियन कन्ज्यूमर्स को समझने का प्रयास कर रहा है और कोशिश की जा रही है कि उनकी जरूरत के अनुसार प्रोडक्ट और सर्विस दी जा सके। समझौता के बाद बीएसएनएल के ऑफर को माइक्रोमैक्स डिवाइस पर कई इंडियन कन्ज्यूमर को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इंडियन कन्ज्यूमर्स कनेक्टीविटी के साथ डाटा का यूज और वाजिब दरों पर कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य VAS सर्विस भी मिलेंगी।
और सुविधा दी जाएगी

समझौते को आगे बढ़ाते हुए बेहतर कनेक्टीविटी और इंटरनेट सुविधा बीएसएनएल पैन इंडिया नेटवर्क के माध्यम से माइक्रोमैक्स डिवाइस में मिलेगी। तनेजा ने कहा कि इससे मजबूत चैनल बनेगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
BSNL के सीएमडी एएन राय का कहना है कि कन्ज्यूमर्स को हाई स्पीड 3G डाटा भी दिया जाएगा। हम भारत के 2300 शहरों और गांवों में पहले से ही 3G कवरेज दे रहे हैं। इसके साथ ही 3G कवरेज अन्य शहरों में देने की योजना है।