गैजेट डेस्क। मोटोरोला का एंट्री लेवल फोन मोटो E अब कम कीमत में मिलेगा। अपनी लॉन्चिंग के बाद पहली बार कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत घटाई है। फ्लिपकार्ट पर अब आधिकारक तौर पर ये फोन 6999 रुपए की जगह 5999 रुपए में मिल रहा है।
मोटोरोला का सबसे सस्ता
स्मार्टफोन है। मोटोरोला कंपनी का ये हैंडसेट भारत में सस्ते फोन में एंड्रॉइड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम का ट्रेंड लेकर आया था। भारत और अमेरिकी बाजार में एक साथ ये फोन पिछले साल 13 मई को लॉन्च किया गया था और उसके बाद से इसकी कीमत में कमी नहीं आई थी। लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने 2.85 लाख हैंडसेट्स भारतीय बाजार में बेच दिए थे (androidos.in की रिपोर्ट के मुताबिक)
मोटोरोला का मोटो E स्मार्टफोन बेहतर हार्डवेयर फीचर्स के साथ-साथ बेहतर सॉफ्टवेयर फीचर्स भी देता है। इस फोन की सबसे बड़ी कमी ये है कि इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए मोटो E के फीचर्स-