पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Myntra To Shut Down Its Website This Year

इस साल बंद हो जाएगी Myntra.com: रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। फैशन रिटेल वेबसाइट मिंत्रा.कॉम जल्द ही बंद होने वाली है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अब ऑनलाइन वेबसाइट को बंद कर सिर्फ मोबाइल ऐप पर फोकस किया जाएगा। ये वेबसाइट इस साल के अंत तक बंद हो जाएगी। आपको बताते चलें कि पिछले साल मिंत्रा को फ्लिपकार्ट ने 2000 करोड़ रुपए में खरीदा था।

रिपोर्ट के अनुसार मिंत्रा.कॉम में 80 प्रतिशत सेल्स ट्रैफिक वेबसाइट से आता है और 60 प्रतिशत मोबाइल एप्लिकेशन से। कंपनी का प्लान इस सेल्स फिगर को 90 प्रतिशत तक ले जाने का है।

मिंत्रा के को-फाउंडर और फ्लिपकार्ट के CMO मुकेश बंसल के अनुसार मोबाइल ऐप की सेल्स की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मिंत्रा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर फोकस करेगी और इसी ओर रिसर्च और पैसे लगाएगी। फैशन कैटेगरी में फ्लिपकार्ट/ मिंत्रा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अमेजन और स्नैपडील हैं।