पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Narendra Modi Have More Than 10 Million Followers On Twitter

मोदी के ट्विटर अकाउंट पर 1 करोड़ फॉलोवर्स, ओबामा के बाद बने दूसरे लोकप्रिय नेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोवर्स की लिस्ट 10 मिलियन (1 करोड़) क्रॉस कर गई है। इतने फॉलोवर्स के बाद अब नरेंद्र मोदी ट्विटर पर दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

10.3 मिलियन फॉलोवर्स के बाद मोदी का ट्विटर अकाउंट @narendramodi अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा के बाद दूसरे लोकप्रिय नेता का अकाउंट बन गया है। बराक ओबामा के ट्विटर पर 54.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ओबामा और मोदी के बाद ट्विटर पर तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता इंडोनेशिया के सुसिलो बामबैंग यूध्योनो (Susilo Bambang Yudhoyono) है। उनके फॉलोवर्स की लिस्ट 6.5 मिलियन है। सितंबर में मोदी के अकाउंट में 6.13 मिलियन फॉलोवर्स थे जो महज 5 महीनों के अंदर 10 मिलियन क्रॉस कर गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के एकलौते नॉन फिल्मी इंसान हैं जिनके इतने फॉलोवर्स हैं। भारत के टॉप 10 ट्विटर सेलिब्रिटी में से एक नरेंद्र मोदी बन चुके हैं।