पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Android One Phones Will Come In December

नया एंड्रॉइड वन दिसंबर में, Xiaomi, Datawind के आने में अभी देर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो xiaomi redmi 1s)
गैजेट डेस्क। गूगल की एंड्रॉइड वन सीरीज को भारतीय बाजार में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल है। इस सीरीज के तहत माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस कंपनी ने अपने एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। PTI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब एंड्रॉइड वन सीरीज के सेकंड सेट के स्मार्टफोन्स दिसंबर में लॉन्च किए जाएंगे। हो सकता है कि इन तीनों स्मार्टफोन मेकर्स में से कार्बन एंड्रॉइड वन (2) को लॉन्च करने वाला पहला स्मार्टफोन मेकर बने। एंड्रॉइड वन डिवाइसेस को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया गया है।
कार्बन मोबाइल्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशीन देवसारे के अनुसार दिसंबर के अंत तक कार्बन अपना नया हैंडसेट लॉन्च करेगा। स्पाइस के चेयरमैन और सीईओ दिलीप मोदी के अनुसार स्पाइस भी जनवरी-मार्च 2015 के बीच में अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर सकता है।
इंटेक्स बिजनेट हैड (मोबाइल) संजय कालीरोना का कहना है कि इंटेक्स भी जनवरी में अपना नया हैंडसेट लेकर आएगा। गूगल प्रोजेक्ट के अन्य भागीदार Alcatel, Acer, HTC, Lenovo, Asus, Lava, Xolo को अभी अपना पहला नया एंड्रॉइड वन फोन्स लॉन्च करना है।
5,999 रुपए की कीमत वाले Xiaomi RedMi 1S के कारण, नए लॉन्च होने वाले फोन्स को अभी और रूकना पड़ेगा। इसी कारण नई लॉन्चिंग को दिवाली सेल सीजन या फिर उन्हें साल के आखिर के सेल सीजन में मौका नहीं मिलेगा। Xiaomi, Datawind और अन्य को अपने कम कीमत वाले नए फोन्स को भारतीय बाजार में उतारने के लिए अभी और दो-तीन महीने इंतजार करना पड़ेगा।
Xiaomi, एंड्रॉइड वन को टक्कर देने के लिए पहले से ही तैयार है। कंपनी ने 40,000 हैंडसेट एंड्रॉइड वन की लॉन्चिंग के दूसरे दिन ही बिक्री के लिए तैयार कर लिए थे। पहले की सेल की तुलना में कंपनी ने अपने हैंडसेट्स मात्र 5 सेकंड के अंदर ही बेच दिए थे। चाइनिज कंपनी ने इस बार घोषणा की है कि वह RedMi 1S के 60,000 हैंडसेट बिक्री के उपलब्ध कराएंगी। इसका मतलब है कि कंपनी पिछली बार के मुकाबले 20 हजार ज्यादा सेट बिक्री के लिए तैयार कर रही है।
Datawind ने घोषणा की है कि वह 2000 रुपए में अपना फोन भारतीय बाजार में उतारेगा, वो भी लाइफ टाइम फ्री डाटा के साथ। दिवाली के पहले यह सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो गूगल और उसके अन्य भागीदारों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
इतना ही नहीं सैमसंग भी अपना Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित फोन्स के साथ भारत आ रहा है। यह लॉन्चिंग एंड्रॉइड फोन्स की अगली रेंज आने से पहले की जाएगी। कंपनी के Tizen स्मार्टफोन्स भारत में नवंबर में आ सकते हैं।
अन्य स्मार्टफोन्स मैकर्स भी अपने सस्ते और बेस्ट फोन्स को लॉन्च कर सकते हैं। साल के अंत में एंड्रॉइड वन को अन्य अच्छी रेंज के प्रतियोगी टक्कर दे सकते हैं।