पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nexus 9 Tablet Available In India Costing Rs 28900

भारत में बिक्री के लिए आया गूगल का नेक्सस 9, जानें कीमत और फीचर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। जहां एक ओर नेक्सस 6 के बारे में अभी तक गूगल ने कोई जानकारी नहीं दी है, वहीं दूसरी ओर गूगल और HTC द्वारा बनाया गया टैबलेट नेक्सस 9 भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए आ गया है। अभी ये टैबलेट प्लेस्टोर पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन ये अमेजन.इन पर बिक्री के लिए आ गया है। 16GB मेमोरी वेरिएंट वाले वाई-फाई मॉडल की कीमत 28900 रुपए रखी गई है।
नेक्सस 9 का वाई-फाई 32GB मॉडल या 4G LTE मॉडल (16/32GB मेमोरी वेरिएंट) फिलहाल शायद भारत जल्दी ना आएं। इनके बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
क्या है नेक्सस 9 में खास-
नेक्सस 9 में सबसे लेटेस्ट एंड्रॉइड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। एंड्रॉइड 5.0 L ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे खास है इसका नया लुक। इस लुक को कंपनी ने 'मटेरियल डिजाइन' नाम दिया है। इसमें गूगल प्ले की बेसिक सर्विसेस से लेकर ऐप्स, होम विंडो और नोटिफिकेशन स्क्रीन तक सब कुछ बदला गया है।