पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NEXUS 9 Tablet Will Launch On 16 October

16 अक्टूबर को लॉन्च होगा NEXUS 9 टैबलेट, जानें कैसे हो सकते हैं फीचर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सभी फोटो सांकेतिक)
गैजेट डेस्क। गगूल के आने वाले 8.9 इंच के नेक्सस 9 टैबलेट के बारे में काफी अफवाहें उड़ रही हैं। नेक्सस 9 को प्रोजेक्ट करने के लिए फिलहाल HTC से लिंक किया गया है। पहली और दूसरी जनरेशन वाले नेक्सस 7 को Asus ने बनाया था, वहीं नेक्सस 10 को सैमसंग ने तैयार किया है। इससे यह साबित होता है कि HTC को डिवाइस बनाने के लिए फिर से मौका दिया गया है, जो नेक्सस वन से डिवाइस बनाता आ रहा है।
नई रिपोर्ट के अनुसार, गूगल अपना नेक्सस 9 टैबलेट 16 अक्टूबर को इंट्रोड्यूस कर सकता है। MoDaCos के को-फाउंडर पॉल ओ बेरिन (Paul O'Brien) का कहना है कि HTC, नेक्सस 9 को 16 अक्टूबर को पेश कर सकता है।
वहीं, अफवाहों पर नजर डालें तो इसकी औपचारिक घोषणा अक्टूबर के बीच में हो सकती है। यह भी अफवाह है कि गूगल अपने एंड्रॉइड L को अगले महीने ला सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नेक्सस 9 टैबलेट को अक्टूबर में लाने का कोई मतलब नहीं है।
गूगल नेक्सस 9 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। हो सकता है कि इसमें 7 या 10 इंच स्क्रीन न हो। गूगल आने वाले 8.9 इंच टैबलेट वाला आईपैड मिनी 3 को टारगेट कर सकता है। हो सकता है कि नेक्सस 9 की कीमत ज्यादा हो और गेमिंग के लिए इसमें सुपर पावरफुल प्रोसेसर हो।
dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है नेक्सस 9 से जुड़ी सभी अफवाहों के बारे में...
NVIDIA ने किया कन्फर्म
NVIDIA ने सैमसंग और क्वाल कॉम के आरोपों का खंडन करते हुए करते हुए नेक्सस 9 के लॉन्च होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, नया टैबलेट HTC नेक्सस 9 होगा। हो सकता है कि यह Tegra KI का यूज करें। ऐसा भी कहा गया है कि डिवाइस की घोषणा अक्टूबर के शुरुआत में भी हो सकती है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें Nexus 9 के बारे में और जानकारियां...