गैजेट डेस्क। निकॉन इंडिया ने भारतीय मार्केट में अपना नया एस्ट्रोफोटोग्राफी (आसमान, तारे और अन्य एस्ट्रोनॉमिकल चीजों की फोटो खींचने की कला) कैमरा पेश किया है। Nikon D810A नाम से पेश किया गया ये कैमरा मई 2015 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
क्या है खास -
कंपनी के अनुसार इस कैमरा की सबसे खास बात है इसका अल्ट्रा हाई-डेफिनेशन फीचर और 36.3 मेगापिक्सल की कैमरा पावर। ये कैमरा अलग-अलग रौशनी में भी आसमान की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर लेगा। इस कैमरा में एक लाइव प्रिव्यू फीचर भी है।
क्या है कमी -
इस कैमरा की सबसे बुरी बात ये है कि अगर आपको तारे, सूरज, चांद या आसमान की फोटो नहीं खींचनी है तो ये कैमरा इस्तेमाल नहीं करें तो ही ठीक है। एस्ट्रोफोटोग्राफी सेटिंग्स के कारण आम फोटोज इस कैमरा से जरूरत से ज्यादा लाल दिखेंगी। ये कैमरा सिर्फ प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए है जिन्हें एस्ट्रोफोटोग्राफी पसंद हो।
आगे की स्लाइड पर जानिए इस कैमरा के बारे में और बातें-