पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • No Google+ Account On Signing Up For Google

​गूगल के साथ साइन अप नहीं होगा Google+ अकाउंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो गूगल पेज)
गैजेट डेस्क। गूगल ने Google+ अकाउंट को हटा दिया है। इसकी वजह यह कि जब भी यूजर्स जीमेल अकाउंट ओपन करते थे, तो Google+ अकाउंट को भी ओपन कर लिया जाता था।
मार्केटिंग लैंड वेबसाइट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने चुपके से गूगल अकाउंट साइनअप करने वाले यूजर्स के लिए गूगल प्लस प्रोफाइल बनाने की रिक्वायरमेंट को खत्म कर दिया है।
Google+ गूगल का एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जो फेसबुक को टक्कर दे रहा था। ऑरकुट के खत्म हो जाने के बाद गगूल ने Google+ सर्विस पर ध्यान देना शुरू किया, लेकिन यह उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया। 2012 में गूगल ने जीमेल यूजर्स को Google+ अकाउंट अनिवार्य रूप से दिया।
लैरी किम ने हाल ही में एक जानकारी पोस्ट की है, जिसे गूगल ने भी कन्फर्म किया है। लैरी को गूगल के प्रवक्ता से ई-मेल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले सितंबर में साइन अप को अपडेट किया गया है।
पेज के साथ ‘No thanks’ जोड़ दिया गया है। जब भी आप जीमेल अकाउंट बनाएंगे तो अब यह जरूरी नहीं है कि Google+ पेज भी क्रिएट हो पाए। Google+ गूगल का एक महत्वाकांक्षी पेज था, लेकिन अब वह इसमें सुधार करना चाहता है।