गैजेट डेस्क। चीनी
स्मार्टफोन मेकर वनप्लस का लोकप्रिय हैंडसेट 'वन' को भारतीय मार्केट में बिना रजिस्ट्रेशन खरीदा जा सकेगा। अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली बेचे जा रहे इस हैंडसेट को कल कंपनी ओपन सेल पर रखेगी। कंपनी ने ये ओपन सेल वनप्लस ब्रांड के भारत में 10 हफ्ते पूरे होने की खुशी में रखी है।
आज से शुरु होगी सेल :
सेल आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। यूजर्स बिना रजिस्ट्रेशन के इस फोन को स्टॉक रहने तक खरीद सकते हैं। इसके पहले यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद इस फोन के स्पेशल इन्वाइट (invite) का इंतजार करना पड़ता था जिससे वो फोन खरीद सकें। बिना इन्वाइट के फोन नहीं खरीदा जा सकता था।
क्यों है वनप्लस वन खास-
कीमत- 21999 रुपए (64GB वेरिएंट)
* ग्लॉसी फिनिश बॉडी।
* 3GB रैम।
* अपडेटेड सॉफ्टवेयर वर्जन।
* मल्टिपल कैमरा ऑप्शन के साथ 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा जिसमें लेटेस्ट कैमरा सेंसर (IMX214 कैमरा सेंसर) लगा है जो फोटो खींचते समय 6 लेंस का इस्तेमाल करता है।
* 401 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी, बेहतर व्यूइंग एंगल। ज्यादा पिक्सल डेन्सिटी के कारण फोन में बेहतर व्यूइंग एंगल होता है जिससे यूजर्स को किसी भी लाइट में (धूप में या छांव या कम रौशनी वाली जगह में) और किसी भी कोने से देखने में दिक्कत नहीं होगी
* एंड्रॉइड 5.0 का कम्युनिटी वर्जन अपडेट दिसंबर में भारतीय यूजर्स के लिए होगा लॉन्च।
* क्वालकॉम कंपनी का स्नैपड्रैगन 801 2.5 GHz की स्पीड वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर।
* 4G और NFC फीचर।
आगे की स्लाइड पर जानिए वनप्लस वन के डिटेल फीचर्स-