पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कल से बंद हो जाएगा ऑर्कुट, फेसबुक और टि्वटर पर लोगों ने दी विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली: गूगल की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ऑर्कुट 30 सितंबर से बंद हो जाएगी। हालांकि, पुराने यूजर्स सितंबर 2016 तक अपने प्रोफाइल डेटा, पोस्‍ट और तस्‍वीरों का बैकअप बना सकेंगे, लेकिन अब नया अकाउंट बनाना मुमकिन नहीं होगा। दस साल पहले शुरू हुए ऑर्कुट के बंद होने की तयशुदा तारीख से एक दिन पहले सोमवार को लोगों ने फेसबुक और टि्वटर पर इसे विदाई दी। कुछ ने इसके साथ जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में इस साइट को अलविदा कहा।
क्‍या रही वजह
बता दें कि फेसबुक और टि्वटर से पहले यह साइट भारतीय यूजर्स के बीच काफी मशहूर हुआ करती थी। गूगल ने इस सर्विस को बंद करने के पीछे यूट्यूब, ब्‍लॉगर और गूगल प्‍लस को जिम्‍मेदार बताया था। कंपनी का कहना था कि उसके अन्‍य प्‍लैटफॉर्म्‍स के लोकप्रिय होने से ऑर्कुट चलन के बाहर हो गया।
फेसबुक की मौत की भी हो चुकी है भविष्‍यवाणी
वर्तमान जनरेशन के बीच सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट के तौर पर उभरे फेसबुक के मौत की भी भविष्‍यवाणी कर दी गई है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा है कि 2017 तक इसके अधिकतर यूजर्स साइट को छोड़ देंगे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यूजर्स के साइट के उब जाने की वजह से ऐसा होगा। बता दें कि अक्‍टूबर महीने में फेसबुक के करीब 1.2 अरब एक्‍टिव यूजर थे।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

@nitinmangalani
Have spent hours on #Orkut.. in cyber cafes to get a scrap frm at least 1 girl.. #onelastlogin #Orkutshutdown ... have so many memories!
@chotu_pinku
I now realise that my ex never wrote a testimonials for me on #orkut back then. The break-up was inevitable.
@BeingJyo
Too bad I deleted my #Orkut a/c ages ago.Could have sent a fraandship request with a super cheesy message to someone on Sep 29 #justforkicks
@HemantNitsure
Sad to hear #Orkut shutting off, now how will I explain to my kid "How I Met your Mother"??? ;)
@wildheartbeats
Onelastlogin to #Orkut toh banta hai if you haven't already because that's where you first learnt handling stupid fraaandships scraps.
@hrishikesh1234
for me #Orkut was an excuse to be patiently sit there, to see 'you' come online. And then me be like "Oh God, she's online"! #OneLastLogin
आगे देखें, ऑर्कुट को विदाई देते हुए यूट्यूब पर शेयर किया गया मजाकिया वीडियो...