Salora Arya Z2
गैजेट डेस्क। सलोरा कंपनी ने RedMi 1S की टक्कर में अपना नया
स्मार्टफोन Salora Arya Z2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 6999 रुपए रखी गई है। IPS LCD डिस्प्ले के साथ आने वाला ये फोन फुल लैमिनेशन प्रोटेक्टेड है।
आर्या Z2 में बड़ी स्क्रीन के साथ वाटरप्रूफ डिस्प्ले भी दिया गया है। सब 7000 कैटेगरी में ये
स्मार्टफोन मोटो E और चीनी स्मार्टफोन RedMi 1S को टक्कर देगा।
फीचर्स-
* 5 इंच की स्क्रीन
* 1280 x 720 पिक्सल का रेजोल्यूशन
* 1.3 GHz का मीडियाटेक प्रोसेसर
* 1 GB रैम
* 4 GB इंटरनल मेमोरी
* 32 GB कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा
* 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* एंड्रॉइड किटकैट 4.4 स्मार्टफोन
* 1800 mAh बैटरी