पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानें कैसा होगा Samsung Galaxy Alpha

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो सैमसंग गैलेक्सी अल्फा स्मार्टफोन )
गैजेट डेस्क। सैमसंग गैलेक्सी अल्फा स्मार्टफोन को साउथ कोरियन कंपनी ने 27 सितंबर को भारत में लॉन्च करने का विचार किया है। इसे नेक्स्ट जनरेशन का स्टाइलफोन माना जा रहा है। इस फोन में मेटल का यूज किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी अल्फा के संबंध में OEM का मानना है कि यह देश के स्मार्टफोन मार्केट को प्रभावित करेगा। खरीदारों ने जहां Galaxy S5 को ज्यादा पसंद नहीं किया था और इससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा था, वहीं ऐसा माना जा रहा है कि नए स्मार्टफोन से नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
अल्फा इस साल का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसे मेटल से डिजाइन किया गया है, जबकि सैमसंग के ज्यादातर डिवाइस पॉलीकार्बोनेट से बनाएं जाते हैं। इस फोन का लुक अच्छा है और इसमें बेहतरीन फीचर्स हैं।
स्मार्टफोन में 4.7 इंच सुपर अमोल्ड HD डिस्प्ले है, विजुअल के लिए । ऑक्टा कोर एक्सनॉस (Exynos) 5 प्रोसेसर है। इसमें 2GB रैम, 32GB फ्लैश स्टोरेज, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता, 1860 mAh बैटरी है। गैलेक्सी S5 की तरह इसमें हार्ट रेट मॉनिटर और फींगरप्रिंट रीडर है।
स्मार्टफोन के फीचर्स

- एंड्रॉइड 4.4 किटकैट OS
- Exynos 5 ऑक्टा प्रोसेसर
- 32GB इंटरनल स्टोरेज
- 4.7 इंच 720p HD सुपर अमोल्ड पैनल
- 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2.1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 1860mAh बैटरी
- 4G LTE, NFC, HSPA+, वाई-फाई a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टीविटी के लिए
इन फीचर्स के साथ सैमसंग गैलेक्सी अल्फा सोनी के Xperia Z3 compact को टक्कर देगा। इसकी कीमत का खुलासा अगले हफ्ते में किया जाएगा। मल्टीपल रिपोर्ट के अनुसार यह अक्टूबर के पहले ही भारत आ जाएगा।