गैजेट डेस्क। सैमसंग इंडिया ने भारतीय मार्केट में एक नया बजट
स्मार्टफोन पेश किया है। अमेजन इंडिया पर
सैमसंग ने गैलेक्सी J1 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 7190 रुपए रखी गई है। ये फोन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।
कई सारे ऑफर :
अमेजन और सैमसंग की तरफ से इस फोन के साथ यूजर्स को 2000 तक के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसमें 600 रुपए का डाटा ऑफर रिलायंस कम्युनिकेशन और एयरसेल की तरफ से मिलेगा जो 3G/2G दोनों नेटवर्क पर काम करेगा। इसके अलावा, 1400 रुपए का फ्री कंटेंट पैकेज है जिसके जरिए Starsports.com से कंटेंट देखा जा सकता है।
इस फोन को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है। रिलायंस कम्युनिकेशन और एयरसेल की तरफ से 6 महीने तक के लिए यूजर्स को 2G/3G का 500 MB डाटा दिया जाएगा।
आगे की स्लाइड पर जानिए सैमसंग गैलेक्सी J1 के फीचर्स-