सैमसंग ने एंड्रॉइड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले अपने गैलेक्सी कोर 2 के दाम कम कर दिए हैं ये खबर मुंबई स्थित रिटेलर मनीश खत्री ने ट्वीट करके दी। ट्वीट में मनीश खत्री ने इसे एंड्रॉइड वन इफेक्ट कहा। गौरतलब है कि
गूगल ने एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 (आउट ऑफ बॉक्स) पर काम करने वाली
स्मार्टफोन सीरीज एंड्रॉइड वन लॉन्च कर दी है। सभी एंड्रॉइड वन
स्मार्टफोन्स की कीमत 6399 रुपए है। ऐसे में सैमसंग के लो बजट स्मार्टफोन्स के लिए भारतीय मार्केट में मुश्किल हो सकती है।