गैजेट डेस्क। इंडिया के
मोबाइल फोन मार्केट में बूम लाने के बाद
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने निर्णय लिया है कि अब फोन की बिक्री ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन की जाएगी, जबकि Xiaomi और Motorola बड़ी संख्या में अपने हैंडसेट्स ऑनलाइन बेच रहे हैं।
साउथ कोरियन कंपनी ने रिटेलर्स के ऑनलाइन बढ़ते दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि 48
स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑनलाइन की जगह अब ऑनफलाइन की जाएगी। यही नहीं, 48 मॉडल्स के अलावा कंपनी के गैलेक्सी अल्फा और नोट 4 को भी रिटेलर्स को ऑफलाइन ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
नुकसान उठाना पड़ा
ऑफलाइन हैंडसेट रिटेलर्स को फोन की ऑनलाइन बिक्री में दिए जा रहे भारी डिस्काउंट की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने खुदरा व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए प्राइस ट्रेंड को बनाए रखने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, सैमसंग को अगस्त में डीलर्स से शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन रिटेलर्स का ब्रिकी का तरीका सही नहीं है।
आगे की स्लाइड में पढ़े इसके बारे में और...