पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SanDisk Launches SD Card With 512GB Of Storage

SanDisk ने लॉन्च किया 512GB स्टोरेज वाला मेमोरी कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(SanDisk Extreme PRO SDXC UHS-I)

गैजेट डेस्क। एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड इस समय स्मार्टफोन की जरूरी एक्सेसरीज में से एक है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कई गैजेट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

सैनडिस्क ने सबसे ज्यादा मेमोरी पावर वाला माइक्रो एसडी कार्ड लॉन्च किया है। SanDisk Extreme PRO SDXC UHS-I नाम से लॉन्च हुआ ये मेमोरी कार्ड 512 GB स्टोरेज स्पेस यूजर्स को देगा।

Lexar कंपनी ने 2012 में 256 GB स्टोरेज स्पेस वाला मेमोरी कार्ड लॉन्च किया था। अब सैनडिस्क कंपनी मेमोरी कार्ड के मामले में सबसे आगे आ गई है।

इस मेमोरी कार्ड की कीमत आपके गैजेट से भी ज्यादा हो सकती है। $799 (48838.88 रुपए) की कीमत में आने वाला ये कार्ड भारत में कब तक आता है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।