पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sony Xperia E4| Smartphone With Android Kitkat And 1.3 Quad Core Soc

सोनी ने लॉन्च किया मिड-रेंज Xperia E4, दो दिन तक चलेगी बैटरी!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्कसोनी कंपनी ने अपना नया मिड-रेंज हैंडसेट एक्सपीरिया E4 भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। अगले दो हफ्तों में इस फोन की बिक्री शुरू हो सकती है। इस फोन के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट पेश किए गए हैं। कंपनी ने अभी तक इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ये बात तय है कि एक्सपीरिया E3 की तरह ये दोनों फोन मिड-रेंज सेग्मेंट वाले होंगे।

बैटरी पावर:

सोनी के एक्सपीरिया E4 (सिंगल सिम और डुअल सिम) मॉडल में 2300 mAh पावर की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार इस फोन की बैटरी दो दिनों का टॉकटाइम देती है। इस फोन में कंपनी ने बैटरी स्टेमिना और अल्ट्रा स्टेमिना मोड भी दिए हैं जिनके कारण फोन में बैटरी कम होते ही गैरजरूरी ऐप्स और बैकग्राउंड विंडोज को बंद कर दिया जाता है। इससे बैटरी पावर बचती है।

सोनी एक्सपीरिया E4 एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 वर्जन (2014 में हुआ था लॉन्च) में काम करता है। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सोनी का ये हैंडसेट एंड्रॉइड लॉलीपॉप अपडेट के साथ आएगा या नहीं।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी फोन की बाकी स्पेसिफिकेशन-