पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Spice Launched New Smartphone Stellar 3G Costing Rs 3499

3499 रु. में 3G फीचर के साथ स्पाइस ने लॉन्च किया Stellar 431

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। स्पाइस कंपनी ने अपनी स्टेलार सीरीज में एक और अल्ट्रा लो बजट स्मार्टफोन Stellar 431 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 3499 रुपए रखी है। ये फोन रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ saholic वेबसाइट पर भी उपलब्ध है जहां इसे EMI 203 रुपए तक में लिया जा सकता है।

डुअल सिम वाले स्पाइस स्टैलार 431 में एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में 4 इंच की स्क्रीन है जो HD से काफी कम क्वालिटी (480x800 पिक्सल रेजोल्यूशन) देती है।

इस लॉन्च के बारे में बताते हुए स्पाइस के सीईओ प्रशांत बिंदल ने कहा कि स्टैलार 431 एक बजट फ्रेंड्ली स्मार्टफोन है जो अल्ट्रा लो बजट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ये दिखने में स्टाइलिश है और यंग जनरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बताते चलें कि इस महीने स्पाइस ने अपना एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन नेपाल और श्रीलंका में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को निक्सियन जर्नी वन नाम से लॉन्च किया गया है। निक्सियन जर्नी वन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन (लॉलीपॉप 5.1) पर काम करता है।
आगे की स्लाइड पर जानिए इस फोन के बाकी फीचर्स-