पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Survey Of India Filed Case Against Google For Faulty Maps

SOI ने किया गूगल के खिलाफ केस, गलत दिखाया गया है भारत का मैप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। भारत में डेमोग्राफिक और जिओग्राफिक डाटा का सर्वे करने वाली संस्था 'द सर्वे ऑफ इंडिया (SOI)' ने टेक जायंट गूगल के खिलाफ केस कर दिया है। ये केस गूगल द्वारा भारत की सीमा को गूगल मैप्स में गलत दिखाने के कारण किया गया है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार सर्वे ऑफ इंडिया ने गूगल कंपनी के खिलाफ दालानवाला पुलिस स्टेशन, देहरादून में पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी। सर्वे ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर की तरफ से भारत की उत्तर दिशा में सीमा गूगल मैप्स में गलत होने का दावा किया है। ये SOI मैप्स के अनुसार नहीं है। SOI मैप्स को आधिकारिक तौर पर भारत की सीमा का सटीक आंकलन माना जाता है। अब ये विवाद साइबर सेल तक भेज दिया गया है।

गूगल ने भारत का गलत नक्शा अपनी अलग-अलग वेबसाइट्स पर दिखाया है। इनमें शामिल हैं-
www.google.co.in (भारत), www.ditu.google.co.ch (चीन), www.google.pk (पाकिस्तान) और www.google.org (जनरल)