गैजेट डेस्क। पिछला सप्ताह जहां एप्पल के आईफोन और स्मार्टवॉच चर्चा का विषय बने रहे, वहीं आने वाले सप्ताह में मार्केट में लॉन्च होने वाले
स्मार्टफोन्स की चर्चा होगी। आने वाले सप्ताह में 5 नए
स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं।
एप्पल के
आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस और एप्पल वॉच अभी भी इंडियन मार्केट में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एप्पल के फोन्स का इंतजार मार्केट तो कर ही रहा है, वहीं यूजर्स भी इसका बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। एप्पल के नए आईफोन्स के बारे में कंपनी का कहना है कि फोन के लिए बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिल रहे हैं, जबकि अभी इन फोन्स को इंडियन मार्केट में तो उतारा ही नहीं गया है।
एप्पल आईफोन को अभी इंडियन मार्केट में लॉन्च होने में समय हैं। आईफोन अक्टूबर में भारत के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। 15 सितंबर को दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में
गूगल अपने कुछ नए डिवाइस की घोषणा कर सकता है।
आने वाले सप्ताह में 5
स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन्स वाजीब दामों मिलेंगे और इनके फीचर्स भी लोगों को आकर्षित करेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें स्मार्टफोन्स के बारे में...