पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Whatsapp Security Flaw Any User Can Be Tracked

WhatsApp की सिक्युरिटी में खामी, ट्रैक किया जा सकता है कोई भी यूजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। वॉट्सऐप दुनिया का सबसे चर्चित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। बार-बार विवादों में घिरने के बाद एक बार फिर वॉट्सऐप की सिक्युरिटी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

किसी भी यूजर को किया जा सकता है ट्रैक :

डच यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट माइकल ज्विरिंक (Maikel Zweerink) ने एक वेब टूल वॉट्सस्पाई (Whatsspy) बनाया है जो किसी भी वॉट्सऐप यूजर को ट्रैक कर सकता है। माइकल का कहना है कि ये प्रोग्राम बनाने के पीछे उसका मकसद वॉट्सऐप के प्राइवेसी इशू को दिखाना था।

क्या कर सकता है ये प्रोग्राम :

एक बार वॉट्सऐप सर्वर से अटैच होने के बाद ये प्रोग्राम किसी भी यूजर के ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टेटस (तब भी जब प्राइवेसी को "nobody" पर सेट किया गया हो), प्रोफाइल पिक्चर, प्राइवेसी सेटिंग्स और स्टेटस मैसेज ट्रैक कर सकता है। इस टूल से ये भी पता लगाया जा सकता है कि यूजर कब ऑनलाइन था और कितने समय के लिए था। इसके अलावा, इस टूल से किसी दूसरे ट्रैक किए गए यूजर से कम्पेयर भी किया जा सकता है।

टेक्निकल डिटेल्स :

माइकल के अनुसार इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए एक दूसरे वॉट्सऐप अकाउंट की जरूरत होती है जो अभी तक वॉट्सऐप पर रजिस्टर नहीं किया गया हो। इसके अलावा, एक रूट किया हुआ एंड्रॉइड फोन या जेलब्रोकन आईफोन और वेब सर्वर की जानकारी जरूरी है। वॉट्सऐप पर किसी को भी ट्रैक करने के लिए तकनीक की जानकारी होना जरूरी है।

एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट का इस तरह से वॉट्सऐप की सिक्युरिटी में सेंध लगाना इस बात का इशारा कर रहा है कि वॉट्सऐप की तरफ से सिक्युरिटी को लेकर किए गए प्रयास फीके हैं। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले वॉट्सऐप वेब वर्जन में एक बड़ी खामी को बताया गया था जिसमें यूजर्स की प्राइवेट फोटोज को पब्लिक भी किया जा सकता था।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए वॉट्सऐप की सिक्युरिटी के लिए कुछ टिप्स-