गैजेट डेस्क। अगर आप नया लैपटॉप या पीसी खरीदने का सोच रहे हैं तो शायद आपके लिए ये जानना जरूरी है कि
माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही विंडोज 7 को बंद करने जा रही है। कंपनी 31 अक्टूबर के बाद से किसी भी हार्डवेयर पार्टनर को विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम का कोई भी वर्जन सप्लाई नहीं करेगी।
अक्टूबर के बाद माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से विंडोज 7 होम बेसिक, होम प्रीमियम या विंडोज 7 अल्टिमेट की कॉपीज पीसी मेकर्स को नहीं भेजी जाएंगी।
इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की थी कि विंडोज 7 का मेनस्ट्रीम सपोर्ट कंपनी बंद करने वाली है। 22 अक्टूबर को विंडोज 7 को लॉन्च हुए 5 साल हो जाएंगे। इसके अलावा, जल्द ही विंडोज 9 के आने की संभावना जताई जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अगले हफ्ते सेन फ्रांसिस्को में एक इवेंट होस्ट कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये इवेंट विंडोज 9 (कोडनेम थ्रेशहोल्ड) को पहली बार पेश किया जाएगा।