पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज बिक्री के लिए आएगा Xiaomi Mi4, 2.5 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क. इंडियन मार्केट में मंगलवार को श्याओमी के लेटेस्ट हैंडसेट Mi4 की फ्लैश सेल दोपहर दो बजे से शुरू हुई थी। श्याओमी Mi4 पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट सिर्फ 15 सेकंड के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस बारे में जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है।
अपडेट: श्याओमी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि Mi4 का 64GB मेटैलिक वेरिएंट 24 फरवरी को भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए आएगा। इसकी कीमत 23999 रुपए होगी।

* आईफोन जैसा लुक-
श्याओमी का ये फोन आईफोन 5 और आईफोन 5S का लुक लिए हुए है।

* MIUI 6:
इस फोन में MIUI वर्जन 6 यूजर इंटरफेस है। ये यूजर इंटरफेस होम स्क्रीन में iOS (एप्पल का ऑपरेटिंग सिस्टम) जैसा लुक देता है। इसके अलावा, यूजर्स कई फीचर्स अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें नोटिफिकेशन उनकी इम्पॉर्टेंस के हिसाब से स्क्रीन पर दिखाए जाते हैं। इसी के साथ, इस यूजर इंटरफेस के कारण यूजर्स फोन में कोई काम करते हुए भी कॉल कर सकते हैं। इस यूजर इंटरफेस की अपडेट्स Mi3, रीडमी नोट 4G में फरवरी और मार्च में होंगी।

* 3GB रैम और तेज प्रोसेसर
इस फोन में 3GB रैम के साथ 2.5 GHz का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग और हेवी ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

आगे की स्लाइड्स पर डिटेल में जानिए Xiaomi Mi4 के बारे में-