पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Xiaomi Redmi 1s Again Out Of Stock In 5.2 Seconds

सिर्फ 5.2 सेकंड में बिक गए Xiaomi के 60,000 Redmi 1S स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(Redmi 1S)

गैजेट डेस्क। Xiaomi का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Redmi 1S अपनी चौथी फ्लैश सेल में एक बार फिर से आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस बार कंपनी ने बिक्री के लिए सबसे ज्यादा 60000 यूनिट्स रखे थे। ताजा आई जानकारी के मुताबिक, इस बार Xiaomi का ये फोन सिर्फ 5.4 सेकंड में बिक गया। इस बारे में मनु कुमार जैन (Xiaomi के इंडिया हेड) ने ट्वीट कर जानकारी दी।

गौरतलब है कि इस बार Xiaomi के इस फोन की बिक्री पहले से भी तेज हुई है। Redmi 1S की दूसरी फ्लैश सेल में ये फोन 4.5 सेकंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ था। तीसरी सेल में 3.2 सेकंड में ही 40000 सेट्स बेच दिए गए थे। चीनी एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने फिलहाल इस फोन की सेल्स को बढ़ावा देने के लिए Mi3 स्मार्टफोन की बिक्री पर रोक लगा दी है। चौथी फ्लैश सेल के बाद कंपनी अब तक भारतीय बाजार में 40,000 हैंडसेट्स बेच चुकी है। इस बार कंपनी ने अपनी अगली फ्लैश सेल की डेट नहीं बताई है।

CounterPoint Research के अप्रैल 2014 के रिजल्ट्स के अनुसार, चीन में Xiaomi RedMi 1S बेस्ट सेलिंग हैंडसेट है।

क्या है कीमत-

फ्लिपकार्ट पर ये फोन फिलहाल 5999 रुपए में मिल रहा है। भारत में लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 6999 रुपए थी।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए कैसे हैं इस फोन के फीचर्स...