गैजेट डेस्क। चीनी कंपनी जिओमी ने एक बार फिर से अपना लोकप्रिय रीडमी 1S
स्मार्टफोन बिक्री के लिए पेश किया है। खास बात ये है कि इस फोन को आज बिना रजिस्ट्रेशन के खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर कितने सेट्स आए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है, लेकिन खबर बनाने तक ये फोन स्टॉक में था।
हो सकती है आखिरी सेल-
गौरतलब है कि कंपनी ने अपने लोकप्रिय डिवाइस Mi3 की सेल्स भारतीय मार्केट में बंद कर दी है। इसी तरह बिना रजिस्ट्रेशन के जिओमी 1S को बिक्री के लिए लाने पर ये बात मानी जा रही है कि रीडमी नोट के आने के बाद अब रीडमी 1S की सेल भी बंद कर दी जाएगी। आपको बताते चलें कि पिछले हफ्ते 2 दिसंबर को जिओनी की MI सीरीज का तीसरा डिवाइस रीडमी नोट भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए आया था। इस डिवाइस के 50000 हैंडसेट्स सिर्फ 6 सेकंड में बिक गए थे।
आज से बिग ऐप सेल-
आज से फ्लिपकार्ट की बिग ऐप सेल भी शुरू हो रही है। इस सेल के अंतरगत यूजर्स को फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए खरीदारी करने वाले यूजर्स को भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। ये ऐप सेल 8-12 दिसंबर तक चलेगी।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए फीचर्स-