पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिओमी रीडमी नोट की दूसरी फ्लैश सेल, बिक्री के लिए आए हैं 75000 हैंडसेट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। जिओमी कंपनी ने अपनी अगली फ्लैश सेल में रीडमी नोट फैबलेट के 75000 हैंडसेट्स बिक्री के लिए रखे हैं। आज 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस सेल के रजिस्ट्रेशन कल रात 12 बजे बंद हो गए थे। कंपनी ने इस सेल की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।

2 दिसंबर को रीडमी नोट की पहली फ्लैश सेल हुई थी। इस सेल में रीडमी नोट के 50000 हैंडसेट्स बिक गए थे। इस फोन की सेल्स भी रीडमी 1S और Mi3 की सेल्स की तरह सफल रही। पिछली बार हुई सेल्स में सारे यूनिट्स 6 सेकंड में बिक गए थे। रीडमी नोट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8999 रुपए हैं।
फीचर्स-

* 5.5 इंच की स्क्रीन
* 720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन
* 267 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी
* 2 GB रैम
* 8 GB इंटरनल मेमोरी
* 32 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा
* 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 1.7 GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
* 3200 mAh बैटरी