पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे XIAOMI स्मार्टफोन्स, हुआ बैन

भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे XIAOMI स्मार्टफोन्स, हुआ बैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने जियोमी के फोन की बिक्री पर रोक लगा दी है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट को भी भारत में चीनी मोबाइल कंपनी के हैंडसेट बेचने से रोक दिया है। एरिक्सन की पेटेंट उल्लंघन संबंधी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। एरिक्सन ने अपने आठ पेटेंट के उल्लंघन की शिकायत की है। इसके जस्टिस जीपी मित्तल ने यह आदेश जारी किया। इसके तहत एरिक्सन की मोबाइल टेक्नोलॉजी के पेटेंट का उल्लंघन करन वाले उपकरण न तो बनाए जा सकेंगें, न ही बेचे या असेम्बल किए जा सकेंगे। कस्टम अधिकारियों को भी इसके आयात को रोकने को कहा गया है। कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता एरिक्सन की दलीलों से संतुष्ट होकर वह अस्थायी रोक का आदेश दे रही है। अदालत ने जियोमी और फ्लिपकार्ट को नोटिस और समन जारी कर अपने जवाब पेश करने को कहा है।