नई दिल्ली. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर ये सच है। आपके फोन पर आने वाला कोई भी मैसेज, ईमेल आप अपने हाथ पर ही पढ़कर उसका रिप्लाई भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वॉयस कॉल भी अटेंड कर सकते है। ऐसा संभव होगा एक रिस्ट बैंड से।
ये आपके हाथ को ऐसी टचस्क्रीन में बदलने में सक्षम है और
स्मार्टफोन व टैबलेट से किए जाने वाले काम आप अपने हाथ की स्किन पर ही कर सकते हैं यह अनोखी रिस्ट बैंड "सिक्रेट ब्रेस्लेट' नाम से आई है।
ऐसे करेगी काम : इसे एक टि्वस्ट ऑफर दी रिस्ट के तहत एक्टिवेट करना होता है। इसके बाद यह पहनने वाले व्यक्ति के हाथ पर एक टचस्क्रिीन बना देती है। सिक्रेट ब्रेस्लेट रिस्ट बैंड वाय-फाय, ब्लूटुथ और माइक्रोयूएसबी के जरिए एंड्रॉयड
स्मार्टफोन व टैबलेट से कनेक्ट हो जाती है।
फिर यूजर के स्मार्टफोन अथवा टैबलेट पर आने वाले किसी भी मैसेज, ईमेल या फोन कॉल की हर जानकारी यूजर अपने हाथ पर ही देख सकता है। अपनी उंगलियों की सहायता से ई-मेल और मैसेज को ऊपर-नीचे, आगे-पीछे तथा छोटा-बड़ा करके भी देख सकते हैं।